फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध धन उगाही करने वाले छह जालसाजों पर रिर्पोट दर्ज, जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज-मैलानी। थाना मैलानी क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बांकेगंज में स्वास्थ्य विभाग का लेखाजोखा एकत्र करने के नाम पर प्राइवेट आयुर्वेदिक और झोलाछाप डॉक्टरों से अवैध धन उगाही कर रहे छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों का चालान कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने सभी को जेल भेज दिया। पुलिस ने बरामद बोलेरो सीज कर दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि रविवार शाम करीब पांच बजे इंपॉवर रिंग ह्यूमिनिटी / सहायता मंच नाम से संचालित एनजीओ में शामिल छह युवक बांकेगंज कस्बा के प्राइवेट आयुर्वेदिक और झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के नाम पर डेटा एकत्र करने के लिए डॉक्टरों से पूछताछ करने लगे। साथ में उन्हें एक फॉर्म थमा दिया। दिनेश नामक प्राइवेट आयुर्वेदिक डॉक्टर से 10 हजार रुपये की मांग की। इस बीच वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल कुछ जागरूक लोगों को युवकों पर शक हुआ तो उन्होंने मोबाइल फोन के जरिये सीएमओ डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल से बात की, जिस पर सीएमओ ने बताया कि कि ऐसे किसी भी सर्वे के लिए उन्होंने कोई अनुमति नहीं दी है। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी इंचार्ज अनेक पाल सिंह ने युवकों से सीएमओ का अनुमति पत्र और संबधित कागजात मांगे तो वे बगले झांकने लगे। एसओ मैलानी राजवीर सिंह ने बताया कि एनजीओ के नाम पर धन उगाही करने के आरोप में वादी दिनेश कुमार की तहरीर पर दिल्ली निवासी विनीत राजन सक्सेना, विकास कुमार सिंह, गोला नरेंद्र कुमार के अलावा बांकेगंज क्षेत्र के नीमगांव निवासी ओम शिव, अभ्यांशु पाटेकर और रोहित कुमार के खिलाफ धारा 420व 384 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें