फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट लेने के बहाने रोककर बदमाशों ने दो कार सवारों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चालक के साथ कार से घर लौट रहे एक युवक को देर शाम सात बदमाशों ने लखीमपुर-लगुचा मार्ग पर लिफ्ट लेने के बहाने रोककर लूट लिया। विरोध करने पर उन्हें बुरी तर पीटा भी। मौके से गश्त करती गुजर रही एक पीआरवी को देख बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद समेत सात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना फूलबेहड़ के गांव कोडनी खैंइया निवासी कृष्ण मोहन वर्मा अपनी कार से थाना खीरी के गांव लगुचा निवासी अपने बहनोई हरेंद्र वर्मा के घर गए थे। अपने चालक को सदर कोतवाली के गांव खोरिया निवासी अश्वनी को भी साथ लेकर गए थे। उनके मुताबिक शाम को लौटते वक्त झासिया चौराहा के पास कुछ लोगों ने लिफ्ट लेने के बहाने उनकी गाड़ी को हाथ दिया। लोगों को जरूरतमंद समझकर उन्होंने चालक से गाड़ी रोकने को कहा। गाड़ी रोकते ही सभी लोगों ने उनकी गाड़ी घेर ली और हथियारों के बल पर उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया। गाड़ी और उनके कपड़ों का झाड़ा लेते हुए नशे में धुत्त बदमाश उनका सामान छीनने लगे। विरोध करने पर उनके सिर पर भी कई वार किए। इसी बीच एक यूपी 112 पीआरवी वहां से गश्त करती गुजर रही थी जोकि शोर सुनकर रुक गई। उसे देख बदमाश भाग निकले। आरोप है कि बदमाश उनसे नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट ले गए। पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। कृष्ण मोहन के भाई हरेराम वर्मा ने बताया कि उन्हें पुलिस को मामले में तहरीर सौंपी है। शिकायत पर गांठ झसिया निवासी विश्राम, वेद प्रकाश, गोल्डी, आकाश व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें