फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकस्मिक अवकाश को लेकर भिड़े स्टाफ नर्स और लिपिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महिला अस्पताल में शनिवार को संविदा स्टाफ नर्स और बड़े बाबू में विवाद हो गया है। विवाद का कारण आकस्मिक अवकाश और फोन पर अभद्र भाषा शैली का प्रयोग करना बताया जाता है। इस बीच सीएमएस आ गई। हालांकि उन्होंने दोनों समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार को महिला अस्पताल के बड़े बाबू राजेश हंश अपने कार्यालय में थे। दोपकर करीब 12 बजे एक स्टाफ नर्स अपने पति के साथ कार्यालय पहुंची। उनके पति फोन पर पत्नी से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का बड़े बाबू पर आरोप लगाने लगे। इसको लेकर बड़े बाबू, स्टाफ नर्स और उनके पति के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों लोग एक दूसरे का देख लेने की धमकी देने लगे। कार्यालय पहुंची सीएमएस ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बड़े बाबू का कहना था कि स्टाफ नर्स ने उपस्थित रजिस्टर पर अपने आप ही आकस्मिक अवकाश अंकित कर दिया जो कि गलत है। इसे लिखने का अधिकार सिर्फ सीएमएस को है। उधर स्टाफ नर्स का कहना था कि अवकाश के लिए बड़े बाबू को प्रार्थना पत्र दिया था। मगर, उन्होंने रिसीविंग नहीं दी और अब बता रहे हैं कि प्रार्थना पत्र नहीं दिया। इसको लेकर जब फोन पर बात हुई तो बड़े बाबू अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।
विज्ञापन

आकस्मिक अवकाश के प्रार्थना पत्र को लेकर स्टाफ नर्स और बड़े बाबू में विवाद हो गया था। दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। - डॉ. नसरीन
सीएमएस, महिला अस्प्ताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें