फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसले को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को लेकर पुलिस अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक ने हर स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलिस शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कड़ी चौकसी बरत रही है। एसपी ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक के लिए निरस्त कर दी हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द ही आने की उम्मीद है। जिले में कानून व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए पुलिस कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं हैं। पुलिस अधीक्षक पूनम ने इसको लेकर जिले में पहले ही अलर्ट जारी कर रखा है। फैसले की तारीख नजदीक आते ही पुलिस भी सक्रिय होती जा रही है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। थाना प्रभारियों से कहा है कि प्रत्येक चौराहा और तिराहों पर पुलिस निगहबानी करे। आने-जाने वाले सभी वाहनों पर नजर रखे। कोई वाहन या व्यक्ति संदिग्ध लगे तो उसे चेक करें। उसका वेरीफिकेशन करें। यदि उसका कहीं कोई रोल दिखता है तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने ठंड का महीना शुरू होने और अयोध्या पर आने वाले फैसले को लेकर रात गश्त तेज करने और थाना क्षेत्रों में पैदल मार्च करने के सख्त निर्देश दिए हैं। 30 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी गई है।
खुराफाती तत्वों पर है कड़ी नजर
खुराफाती तत्व आपसी सौहादर्य और अमन चैन में खलल न डाल पाएं। इससे निपटने के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एसपी ने कहा कि माहौल बिगाडने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाप सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा है कि थानों पर पीस कमेटी की बैठक करें। ग्रामीणों और अपने स्रोतों से खुराफाती तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्ट करने वालों की खैर नहीं
किसी धर्म विशेष के प्रति भड़काऊ पोस्ट करने, चित्र डालने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उसे शेयर करने वालों के खिलाफ भी एसपी के तेवर काफी सख्त हैं। पुलिस सोशल साइटों की निगरानी कर रही है। धार्मिक य भड़काऊ पोस्ट करने पर पकड़े गए तो पुलिस एनएसए की कार्रवाई करेगी।
पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। लगातार पैदल गश्त की जा रही है। वैसे कहीं कोई विवाद की आशंका नहीं है। खुराफाती तत्वों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। इन पर पुलिस की निगाह रहेगी। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक रोक दी गई हैं।
विज्ञापन

पूनम पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें