फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के नजदीक जुए का विरोध करने पर चाकू घोंपकर ले ली जान

Thu, 31 Oct 2019 01:05 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में शहर से सटे राजापुर गांव में घर के नजदीक हो रहे जुए का विरोध करने पर एक व्यक्ति के पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी तीन सगे भाइयों समेत चारों लोग भाग निकले, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना का शिकार विनोद कुमार (37) हुए।
विज्ञापन


बेटे शिवकुमार के मुताबिक मंगलवार रात उनके घर के नजदीक कुछ लोग शराब पीकर जुआ खेल रहे थे। वे शोरशराबा के साथ ही गाली गलौज भी कर रहे थे। यह बात विनोद को काफी नागवार लगी तो वह घर से निकलकर जुआरियों के पास पहुंचे और गालियों का विरोध करते हुए उनके घर के नजदीक जुआ न खेलने को कहा। इससे झगड़ा शुरू हुआ तो आसपास के काफी लोग भी मौके पर आ गए। यह देखकर जुआरी खिसक गए।

शिवकुमार ने बताया कि जुआ खेलने वाले गांव निवासी छोटेलाल अपने भाई बबलू, लालू और अन्य साथी अवधेश के साथ करीब आधे घंटे के बाद आ धमके। उस समय बाहर ही खड़े विनोद को पहले चारों आरोपियों ने गालियां दीं और फिर उनके पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


विनोद के चीखने पर परिवार के लोग घर से बाहर निकले। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वाले खून से लथपथ विनोद कुमार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मृतक के बेटे शिवकुमार की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें