फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा/ईसानगर। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव संडौरा कलां निवासी 48 वर्षीय ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हे गई। उसका शव घर के भीतर सुबह चारपाई पर पड़ा मिला। नाक से निकला खून निकला रहा था। गले पर मौजूद निशान मौत पर सवाल खड़े कर रहे थे। पुलिस ने भी मौत संदिग्ध मानी है और शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव संडौरा कलां निवासी राममिलन मिश्रा पुत्र बच्चा लाल मिश्रा का शव घर के भीतर चारपाई पर मिला। शव देखने वालों के मुताबिक राममिलन मिश्रा की नाक से खून निकल रहा था। उसके गले पर भी चोट के निशान थे। मृतक की पत्नी सुशीला देवी और बेटे बड़कन्ने ने इतना ही बताया कि राममिलन शराब पीकर आया और चारपाई पर सो गया। सुबह परिवार के लोग सोकर जागे और अपने काम में लग गए। काफी देर तक जब राममिलन मिश्रा सोकर नहीं उठा तो पत्नी उन्हें जगाने पहुंची। उन्हें हिलाया ढुलाया तो वह मृत मिले। अन्य किसी तरह की जानकारी से दोनों ने इनकार किया। शव मिलने की सूचना पर एसआई कैलाश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी मौत को संदिग्ध माना है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मौत सामान्य प्रतीत नहीं हो रही थी। जिस वजह से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी।
सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना ईसानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें