फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कठिना नदी के रपटा पुल पर पड़ीं दरारें

विज्ञापन
कठिना नदी के रपटा पुल पर पड़ी दरारें। संवाद
विज्ञापन
ममरी। कस्बे से रोशन नगर, सुंदरपुर, पिपरिया कप्तान होते हुए पुवायां जाने वाले लिंक मार्ग पर कठिना नदी के घमहा घाट पर 25 लाख रुपये की लागत से बना रपटा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षेत्रवासियों ने पुल की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में सुंदरपुर के पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा, रावेंद्र कुमार और इंद्रजीत सिंह आदि ने अधिशाषी अभियंता जिला पंचायत और अधिशाषी अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को प्रार्थना पत्र भेजा है। इसमें आरोप है कि दो वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कराया गया था, लेकिन पुल की मरम्मत नहीं हुई। ठेकेदार मुकेश शर्मा का कहना है कि पुल की मरम्मत कराना उनके एस्टीमेट में शामिल नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें