रेल लाइन पर पड़ा चीतल का शव। स्रोत : सोशल मीडिया
बांकेगंज। मैलानी-तिकुनिया रेल खंड पर किशनपुर अभयारण्य से गुजरी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर मादा चीतल की मौत हो गई।
किशनपुर अभयारण्य से निकली मादा चीतल शुक्रवार सुबह भीरा रेल पुलिया और वन विभाग बैरियर के पास कुलाचे भरते हुए रेल लाइन तक पहुंच गई। इस दौरान चीतल रेल पटरी से गुजर रही ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने शव को कब्जे में लिया गया। रेंजर नवीन दिवाकर ने बताया कि दुधवा के पशु चिकित्सकों की टीम से शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। संवाद