फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग कर पूछे सवाल

विज्ञापन
पलिया के गुरूकुल स्कूल में कांउसलिंग करने आईं नि​शि खोसला को स्मृति चिन्ह देते प्रबंधक। स्रोत :
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के गुरुकुल एकेडमी स्कूल में सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग करते हुए उनसे सवाल पूछे गए। इसके अलावा करिअर से संबंधित कई जानकारियां भी उनको दी गईं।
विज्ञापन


सेमिनार में निशि खोसला को बुलाया गया था। निशि खोसला ने कई प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों में 20 साल के अनुभव से बच्चों को दिशानिर्देश दिए हैं। गुरुकुल में आने के बाद उन्होंने बच्चों से कई विषयों पर सवाल पूछे और बच्चों ने उसके जवाब भी दिए। आदित्य अरोरा ने भी बच्चों के भविष्य चुनने को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया और अपनी रुचि के अनुसार भविष्य तय करने की बात कही। इससे पूर्व स्कूल के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने अतिथियों को सम्मानित किया। उधर प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि तमिलनाडु के कोटागिरि में गुरुकुल के गुरवीर सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, कुलजीत सिंह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। यहां उन्होंने वाॅलीबाल में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान पाया है जिस पर सभी बच्चों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें