फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई व्यक्ति भूखा न रह जाए, रखें ध्यानःसांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में सांसद अजय मिश्र टेनी ने तहसील के अधिकारियों संग बैठक कर जानकारी लेते हुए कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि कोई व्यक्ति भूखा न रहे और लोग बेवजह घरोें से न निकले। इस दौरान उन्होंने एसडीएम से तहसील क्षेत्र में आइसोलेशन वार्ड संबंधी जानकारी भी ली।
विज्ञापन

सांसद अजय मिश्र टेनी ने बताया कि जिला अस्पताल में दो एक्स-रे मशीन सांसद निधि से लगवाई गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री कोष में एक करोड़ रुपये की निधि, एक माह का वेतन और डीएम को लंच पैकेट आदि वितरण कराने के लिए एक लाख रुपये दिया गया है। बीडीओ आलोक वर्मा ने बताया कि गांवों में प्रधानों को लगाया गया है। वहीं बाहर से आने वाले लोगों को चिह्नित करने के लिए ब्लॉक क्षेत्र का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। एसडीएम ओपी गुप्ता ने बताया कि आईटीआई कॉलेज नौरंगाबाद, जीजीआईसी निघासन, कस्तूरबा गांधी विद्यालय रकेहटी को आइसोलेशन केंद्र बनाया गया है। इस दौरान तहसीलदार धर्मेंद्र पांडे, सीएचसी प्रभारी लालजी पासी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें