फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला सीएचसी में संदिग्ध कोरोना के मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार की दोपहर सीएचसी में लाए गए कोरोना के संदिग्ध मरीज की मौत हो गई। परिवार वालों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर मोहल्ला मथुरानगर निवासी एक 40 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में लेकर परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। जिस पर परिवार वाले हंगामा करने लगे और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए व्यवस्थाओं को कोसने लगे। किसी तरह परिवार वालों का गुस्सा शांत किया गया, जिसके बाद वह युवक के शव को लेकर घर चले गए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि परिवार वालों के अनुसार युवक करीब आठ दिन से बीमार था। जब अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत गंभीर थी। ऑक्सीजन का लेवल 70 प्रतिशत से नीचे था। हालत ज्यादा खराब देखते हुए युवक को रेफर किया जा रहा था। साथ ही इलाज भी जारी था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने युवक की कोरोना जांच नहीं कराई थी। लक्षण कोविड-19 प्रतीत हो रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें