फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: कोरोना कर्फ्यू के बावजूद शुक्रवार की रात जमी डांस की महफिल

विज्ञापन
निघासन के पचपेड़ा गांव में तिलक समारोह के दौरान डांस करती नर्तकियां। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
निघासन। शुक्रवार की रात 8 बजे से लगे दो दिन के कोरोना कर्फ्यू के बावजूद पचपेड़ा गांव में डांस की महफिल जमी और नर्तकियों का डांस कार्यक्रम हुआ, जिसमें गांव के तमाम लोग शामिल हुए। इस दौरान भीड़ में शामिल लोग न तो मास्क लगाए थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में एक तिलक समारोह में बाहर से बुलाई गई नर्तकियों ने स्टेज पर अपना डांस दिखाया। डांस देखने तमाम बच्चे, युवक और महिलाएं पहुंचीं। घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल हुआ। इस दौरान रात्रि कर्फ्यू और कोविड-19 के नियमों का कोई पालन नहीं किया गया। डांस देखने आए नौजवानों ने भी डांसरों पर जमकर नोट लुटाए। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि बगैर अनुमति के भीड़ इकट्ठा करना व डांस करना गलत है। उनकी जानकारी में अभी यह मामला नहीं आया है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें