लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी 87 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 56 संक्रमित लखीमपुर तहसील क्षेत्र के हैं। जबकि धौरहरा क्षेत्र के निवासी 81 वर्षीय एक संक्रमित की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में आरटीपीसीआर लैब से कुल 148 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 19 पॉजिटिव और 129 निगेटिव रिपोर्ट आई हैं। इसी के साथ 11 अन्य लैब, दो ट्रूनाट एवं 55 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस प्रकार कुल 87 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इसी के साथ एक संक्रमित व्यक्ति की लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। लखीमपुर तहसील क्षेत्र में जिला कारागार में एक, महाराजनगर में दो, सिकटिया में एक, पनगी कला में एक, ज्ञानपुर में एक, किशोर नगर पिपरिया सीतापुर रोड में एक, सुभाष नगर में एक, सब्जी मंडी में एक, स्वरूप नगर में एक, मेला मैदान में दो, नई बस्ती में एक, शाहपुरा कोठी में एक, मंगरेपुरवा में एक, शिव कॉलोनी में आठ, द्वारिकापुरी में एक, अर्जुनपुरवा में दो, रतसिया में एक, गुठना बुजुर्ग में एक, सरायवेल में एक, हाथीपुर में एक, पुलिस लाइन में दो, घोसियाना में एक, राजापुर में एक, भीरा घासी में एक, अरविंद नगर कॉलोनी में दो, लखहा बेहजम में एक, शांतिनगर में एक, शिवाला पुरवा में दो, सरनापुरम में एक, मिदानिया गढ़ी में एक, मेला मैदान में एक, शिवपुरी में एक, हसनापुर ओयल में 10, लगुचा में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकरणनाथ के हाफिजपुर में एक, ग्रंट नंबर दस में एक, पश्चिमी दीक्षिताना में एक, सिंगहा में एक संक्रमित मिला है। तहसील मितौली के कस्बा मितौली में सात, मैगलगंज में एक, औरंगाबाद में एक संक्रमित मिला है। तहसील धौरहरा के शिवपुर ईसानगर में एक, कैमहा में एक, भागहरपुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के इब्राहिमपुर में एक, रामनगर में एक संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के लाहोरी गोविंद नगर में एक, तेलियार में आठ, तहसील मोहम्मदी की कोतवाली में दो संक्रमित मिले हैं। डीएम ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 2187 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 1301 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में कुल 862 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 24 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
मोहम्मदी में दो इंस्पेक्टर समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
मोहम्मदी कोतवाली में दो पुलिस इंस्पेक्टर समेत चार आरक्षी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम क्वारंटीन कराया है। सीएचसी अधीक्षक डा सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में पुलिस के दो इंस्पेक्टर और शुक्रवार को चार आरक्षी के अलावा एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड-19 की ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों ने सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन कराया है। इलाज के लिए मोबाइल पर हाल जानकर डॉक्टर्स उन्हें दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं। उधर कोतवाली में संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा और ईओ दिनेश मिश्र ने कोतवाली को सैनिटाइज कराया।
पलिया में दो और मिले कोरोना पॉजीटिव
पलिया में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसके बाद भी बाजारों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी पलिया इलाके में दो महिला कोरोना पॉजीटिव मिलीं हैं। जिनके संपर्क में आने वालों को स्वास्थ्य विभाग चिह्नित कर रहा है। शुक्रवार को इब्राहिमपुरी कॉलोनी में एक महिला कोरोना पॉजीटिव मिली है। जबकि एक महिला ध्यानपुर की निवासी है जो वर्तमान में दुधवा तिराहे के आसपास किराये के मकान में रह रही है। उसकी भी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।