फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बोले-कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन कर रहा हर प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अब औसतन 80 से 100 तक प्रतिदिन संक्रमित मिल रहे हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन हर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाया गया है। तीन प्रकार की टेस्टिंग की जा रही है, जिसमें आरटी पीसीआर, एंटीजन एवं ट्रूनेट शामिल है। इसके अलावा एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है, जो सभी सुविधाओं से लैस है। इसमें सीएमओ के नेतृत्व में सभी एसीएमओ का कार्य निर्धारण करते हुए ड्यूटी लगाई गई है।
डीएम ने बताया कि प्रतिदिन संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्तियों की ट्रेसिंग सहित उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग करके उनको निर्धारित व्यवस्था के अनुसार बनाए गए कोविड केयर सेंटर तक पहुंचाने की सारी गतिविधियों पर इसी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी की जाती है। राजकीय इंटर कॉलेज में कोविड टेस्टिंग सेंटर बनाया गया है और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टेस्टिंग की जा रही है। इसके अलावा मोबाइल टेस्टिंग वैन के माध्यम से भी कैंप लगाकर लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक तीनों टेस्टिंग माध्यमों से कुल 45635 टेस्टिंग की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

नकहा ब्लॉक के जगसड़ में कोविड केयर सेंटर संचालित है, जिसके अलावा मितौली के जवाहर नवोदय विद्यालय समेत कई अन्य भवनों में कोविड केयर सेंटर की स्थापना की व्यवस्था का प्रस्ताव जा चुकी है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उपयोग में लाया जाएगा।
होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित मरीजों के लिए कमांड सेंटर में एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसके माध्यम से उनकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाती है। आवश्यकतानुसार वीडियो कॉल से संपर्क भी स्थापित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें