लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को भी आई रिपोर्ट के मुताबिक 75 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें जिला कारागार के दो बंदी, पुलिस लाइन के दो सिपाही और इंडियन बैंक फूलबेहड़ का एक बैंककर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 1651 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें उपचार के बाद 932 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वर्तमान में 698 एक्टिव कोरोना संक्रमित हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में कुल 229 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 18 आरटी पीसीआर लैब से पॉजिटिव और 211 निगेटिव आई हैं। इसी के साथ 42 एंटीजन, छह अन्य लैब और नौ ट्रूनेट से पॉजिटिव रिपोर्ट मिली हैं। लखीमपुर तहसील में सबसे ज्यादा 46 संक्रमित मिले हैं। गांव चिमनी में तीन, कैमाखादर में एक, नौरंगाबाद में दो, छाउछ चौराहा में एक, मोहल्ला कनौजिया कॉलोनी में एक, हाथीपुर में दो, प्यारेपुर में एक, हाथीपुर कोठार में दो, हिदायतनगर में एक, चिनारपुर गणेशपुर में दो, बरखेरवा में एक, शाहपुरा कोठी में दो, राजगढ़ में दो, इंडियन बैंक फूलबेहड़ में एक, ईदगाह में एक, जिला कारागार में दो, लाहौरीनगर में एक, पुलिस चौकी संकटा देवी में एक पुलिसकर्मी, अर्जुनपुरवा में चार, पुलिस लाइंस में दो, रामनगर में दो, राजापुर में एक, श्यामनगर में तीन, इमली चौराहा में दो, महाराजगनर में तीन, काशीराम कालोनी में एक, पट्टी रामदास खीरी में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला तीर्थ में दो, हफीजपुर में एक, बेलवा में एक, इंडस्ट्रियल एरिया वार्ड नंबर आठ में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के सल्लिया में तीन, गोकनपुर में चार, पूर्वी लखपेड़ा में दो, गोला मोहम्मदी रोड पर एक संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के रकेहटी गांव में तीन संक्रमित मिले हैं। तहसील पलिया के मोहल्ला पठान चतुर्थ में एक, बनकटी रेंज में एक, भानपुरी खजुरिया में एक संक्रमित मिला है। तहसील मितौली के कस्बा मितौली में तीन और छेदीपुर गांव में एक संक्रमित मिला है। तहसील धौरहरा के बिसेनपुर ईसानगर में एक और पहाड़ियापुर में एक संक्रमित मिला है। इसके अलावा दो संक्रमितों की खोजबीन की जा रही है।