फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला: कंटेन्मेंट जोन को नहीं मान रहे लोग, प्रशासन सुस्त

विज्ञापन
गोला के मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना में गिराई गई बैरिकेडिंग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में दिन दिन कोविड-19 का संक्रमण गहराता जा रहा है। लोगों की लापरवाही और प्रशासन की सुस्ती का नतीजा है कि जिले में संक्रमितों की संख्या सैकड़ों में पहुंच गई है। यह लापरवाही कोरोना जैसी महामारी की आफत विकराल रूप ले सकती है।
विज्ञापन

तहसील में 28 मई को ग्राम कोरियाना मजरा रूरा सुल्तानपुर और नगर में छह जुलाई को मोहल्ला कुम्हारन टोला से 65 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित होने के साथ कोरोना ने दस्तक दी थी। उसके बाद से लगातार नगर और क्षेत्र में कोरोना का संकट बढ़ता गया। वर्तमान में नगर सहित तहसील में कुल संक्रमितों की संख्या 198 जिसमें 76 एक्टिव हैं और 119 रिकवर भी हुए हैं साथ ही तीन संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। नगर में 43 कंटेन्मेंट जोन हैं। उसके बावजूद भी कंटेन्मेंट जोन में लोगों की लापरवाही इस कदर देखी जा रही है कि लोगों ने बल्लियां उखाड़कर किनारे कर दी हैं। किसी पुलिसकर्मी की तैनाती न होने के कारण लोग बेरोकटोक कंटेन्मेंट जोन में वाहन सहित आ जा रहे हैं। कहने को तो नगर पालिका द्वारा सैनिटाइज कराया जा रहा है लेकिन कोरोना संक्रमण के आगे बिना लोगों की जागरूकता के यह सारे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
लोगों को कोरोना महामारी की गंभीरता को समझना होगा। शासन प्रशासन अपने स्तर से सारे प्रयास कर रहा है। गांव में ग्राम पंचायत स्तर से और नगर में नगर पालिका के द्वारा सैनिटाइज कराया जा रहा है। नगर और क्षेत्र में 43 कंटेन्मेंट जोन हैं। किसी ने गाइडलाइन का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें