लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारने लगा है। गुरुवार को भी 129 कोरोना पॉजिटिव मिले। कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिला कारागार के मुख्य कारागार के 11 बंदी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिससे सभी बंदियों की जांच कराई जाएगी। जनपद में अब तक कुल 1482 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 797 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में कुल 666 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में कुल 189 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 47 आरटी पीसीआर लैब से पॉजिटिव और 142 निगेटिव रिपोर्ट आई हैं। इसी के साथ 82 अन्य लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट मिली हैं। तहसील सदर में कुल 73 संक्रमित मिले हैं। गांव कोरारा में दो, सैदापुर सरैया में दो, दीप्तिपुरवा में एक, शिवपुरी में दो, पुलिस लाइन में दो, हाथीपुर में सात, शास्त्रीनगर में तीन, मुडिय़ा खेड़ा में एक, श्यामनगर में एक, मिश्राना में तीन, इमली चौराहा में दो, शाहपुरा कोठी में पांच, लालपुर बैरियर में एक, सुंदरपुरम पंजाबी कॉलोनी में एक, सलेमपुर कोन में एक, काशीराम कॉलोनी में एक, गोकुलपुरी में एक, स्वरूप नगर में पांच, संकटा देवी में दो, नई बस्ती में एक, बौथा मनोरा में एक, सिंगानिया में एक, हाथीपुर कोठार में दो, बहादुरनगर में चार, शिव कॉलोनी में दो, ब्रज भवन गढ़ी रोड में एक, थरवरनगंज में एक, गोटैयाबाग में एक, कपूरथला में एक, आवास विकास कॉलोनी में एक, ललितानगर फतेपुर सैधरी में एक, जिला कारागार में 11, दीप्तिपुरवा में एक, सिकटिया में एक संक्रमित मिला हैै। तहसील पलिया के गोविंद नगरी कॉलोनी में एप्तक,0 बिसेनपुरी में एक, काकूपुरयान में एक, वरबंडा में एक, बीएचएल चीनी मिल पलिया में एक, अहिरान द्वितीय में एक, बाजार द्वितीय में एक, गौरीफंटा में एक, एसएसबी कैंप संपूर्णानगर में चार संक्रमित मिले हैं। तहसील मितौली के गांव कस्ता कॉलोनी में पांच, खुर्दा में एक, ककहरा में पांच संक्रमित मिले हैं। तहसील धौरहरा के गांव नरेंद्रनगर में एक, बंगाली कॉलोनी में एक, लबेदपुर में एक, होलागढ़ में एक, तेलियार में एक, नैनापुर में एक, सहबाजपुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकरणनाथ के शेरपुर में एक, सर्वोदयनगर में एक, कुम्हारन टोला में एक, तीरथ में एक संक्रमित मिला है। इसी तरह तहसील मोहम्मदी के कोर्ट परिसर में एक, खेरिया जाट गोकन में दो, बरैइचा में पांच संक्रमित मिले हैं। तहसील निघासन के रकेहटी में तीन संक्रमित मिले हैं। वहीं 11 संक्रमित मरीजों की ट्रेसिंग चल रही है।
मितौली में कैंप लगाकर हुई कोरोना संक्रमण की जांच
मितौली ब्लॉक परिसर में गुरुवार को कैंप लगाकर संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच की गई। इस मौके पर स्वास्थ्य टीम ने पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर सहित 105 लोगों का टेस्ट किया गया।