फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के दौरान दो पक्ष भिड़े, कई लोग जख्मी

विज्ञापन
मझगईं के बेला कलां में कार्यक्रम में शामिल लोग। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। कोरोनाकाल में सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक के बावजूद यहां बेला कला गांव में बुधवार रात को श्रीकृष्ण की छठी के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला डांसरों ने खूब ठुमके लगाए। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। ऐसे किसी आयोजन की जानकारी न होने पर पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मारपीट में घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोविड नियमों की अनदेखी कर गांव बेलाकलां में स्थित एक मंदिर के पास बुधवार की रात भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर रंगारंग कार्यक्रम हुआ, जिसमें महिला डांसरों ने खूब ठुमके लगाए। आसपास के गांवों के लोग भी काफी संख्या में शामिल होने से सामाजिक दूरी की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं गईं। आधी रात में गांव के ही दिनेश कुमार का कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे भगदड़ मच गई। आयोजकों को कार्यकम बंद करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों ने गांव के ही जयपाल को भी पकड़कर गला दबाने की कोशिश की। किसी तरह से वह बच सका। सूचना पाकर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले ही सभी भाग लोग निकले। पुलिस ने कॉल करने वाले युवक को कई फोन किए, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। मारपीट में राजेश (35), जयपाल (25), दिनेश (24) समेत कई घायल हुए हैं। जिन्हें सीएचसी पलियाकलां में भर्ती कराया गया। घायल दिनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राजेश, शारदा समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस की लापरवाही: नहीं लगाई कोविड के लिए निर्धारित गाइड लाइन उल्लंघन की धारा
गांव बेलाकलां में रंगारंग कार्यक्रम में काफी भीड़ रही। इस दौरान सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं। इसके बाद भी पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मारपीट करने का मामला तो दर्ज किया, लेकिन कोविड-19 उल्लंघन की धारा नहीं लगाई।
विज्ञापन

बिना अनुमति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था, कार्यक्रम के दौरान मारपीट का मामला भी संज्ञान में आया है। पलिया थाने में पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

-उग्रसेन सिंह, चौकी इंचार्ज, मझगईं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें