फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का मोहल्ला सिकटिहा और कैमहरा गांव कंटेन्मेंट घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी-मैगलगंज। लखनऊ से बुधवार रात आई जांच रिपोर्ट में एक सिपाही और महिला के कोरोना संक्रमित मिलने पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शहर के मोहल्ला सिकटिहा और मैगलगंज के गांव कैमहरा को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है। अब जिले में 15 कंटेन्मेंट जोन हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिकटिहामें किराये के मकान में रह रहा सिपाही तीन दिन पहले अपने गृह जनपद लखनऊ से वापस आया था। उसे होम क्वारंटीन किया गया था। उधर, मैगलगंज कस्बा क्षेत्र के गांव कैमहरा निवासी करीब 40 वर्षीय महिला कैंसर का इलाज कराने के लिए एक माह पहले लखनऊ गई थी। वहां पर जब उसकी कोरोना जांच हुई तो वह संक्रमित निकली, जिसकी रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन से लेकर गांव में हड़कंप मच गया। हालांकि महिला अभी लखनऊ में है, लेकिन कोरोना को लेकर गांव के लोग काफी भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक दूसरे के घर आना जाना आम बात है। कौन किसके घर गया, इसका पता लगना बेहद मुश्किल है। ऐसे में पूरे गांव पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर संक्रमित महिला के घर से 250 मीटर की परिध का एरिया बल्ली लगाकर सीज कर दिया है। उसके घर और संपर्क में आने वालों की संक्रीनिंग करने के लिए टीमे गठित कर दी हैं। जो शुक्रवार को गांव जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें