फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूट मिली तो भीड़ बढ़ी..हर ओर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अनलॉक-1 के दूसरे दिन शहर में जबरदस्त भीड़ रही। वाहनों की संख्या बढ़ी तो ऐसे में रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज, मेन रोड, संकटा देवी और मेला मैदान पर कई बार जाम लगा। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात यह रहे कि पूरे दिन संकटा देवी और मेला मैदान चौराहा पर लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। ओवरब्रिज से लेकर हमदर्द तिराहे तक तो लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल था।
विज्ञापन

अनलॉक-1 में बसें, ऑटो आदि के चलने से अब आवागमन सुुलभ हो गया है। इसके अलावा अन्य छूट मिलने से भी बाजारों में भीड़ बढ़ी है। मंगलवार को सुबह जब बाजार खुला तो धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी। किराना बाजार हो या खपरैल बाजार चाहे शहर की मुख्य सड़कें। हर तरफ जबरदस्त भीड़ रही। किराना और खपरैल बाजार में तो पैर रखने की जगह नहीं थीं। ऐसे में वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। अस्पताल रोड, संकटा देवी चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड और मेला मैदान चौराहा पर दिन में कई बार जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस और होमगार्डों को जाम खुलवाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। भारी भीड़भाड़ के कारण न तो सामाजिक दूरी का पालन होता दिखा और न ही लोग कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते दिखे।
विज्ञापन

नियमों और सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है, जो लोग उल्लंघन कर रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर थाना स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
-पूनम, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें