फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वतन वापसी: नेपाल से 78 भारतीय आए और 4070 नेपाली लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद भारतीय महानगरों से स्वदेश नेपाल लौटने वाले नेपालियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी बॉर्डर पर खासी भीड़ रही। दोपहर तक 4070 लोगों को नेपाल भेजा गया। जबकि वहां से 78 भारतीय भारत लौटे।
विज्ञापन

भारतीय महानगरों से आ रहे हजारों नेपाली नागरिक पलिया होकर गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। नेपाल सरकार भी उनको लगातार प्रवेश दे रही है। रोजाना गौरीफंटा बॉर्डर पर नेपाल जाने के लिए नेपालियों की भीड़ दिखाई दे रही है। बुधवार को सुबह से शाम चार बजे तक 4070 नेपाली नागरिकों को नेपाल भेजा गया। जबकि धनगढ़ी से 78 भारतीय भारत लौटे। एक हफ्ते में 23 327 नेपाली भारत से नेपाल भेजे जा चुके हैं। उधर बताया गया है कि बड़ी संख्या में बगैर जांच किए ही नेपालियों को पहाड़ी जिलों के लिए भेजा जा रहा है। भारतीय कोरोना हॉटस्पाट महानगरों से आए इन लोगों की जांच न होने से कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें