फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य एप डाउनलोड करने वाले व्यक्ति ही निबंधन कार्यालयों में कर सकेंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना से बचाव एवं नियंत्रण के लिए जनपद के निबंधक कार्यालयों (रजिस्ट्री दफ्तर) में मात्र उन्हीं व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी, जिनके पास आरोग्य सेतु एप एक्टिव रूप से उपलब्ध होगा। यह जानकारी सहायक महानिरीक्षक निबंधक प्रमोद कुमार द्विवेदी ने दी है। उन्होंने बताया कि निबंधन कार्यालयों में लेख पत्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया कुछ शर्तों के साथ चल रही है। स्थिति सामान्य होने तक नकल, मुआयना एवं तलाश कार्य स्थगित रहेगा।
विज्ञापन

कार्यालय परिसर में निर्धारित सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर एवं मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यालय द्वार के बाहर सामाजिक दूरी के लिए एक-एक मीटर की दूरी पर गोला बनाकर आवंटित समय में मात्र उसी विलेख के क्रेता-विक्रेता एवं दस्तावेज लेखक का प्रवेश अनुमन्य होगा। इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य व्यक्ति की उपस्थिति कार्यालय में अनुमन्य नहीं होगी। किसी भी स्थिति में एक समय में पांच से अधिक पक्षकारों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। विलेख में पांच से अधिक पक्षकारों एवं गवाह की स्थिति में पहले पांच लोगों के कार्यालय से बाहर निकलने के उपरांत ही शेष को अंदर घुसने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस विशेष अवधि में केवल ई-स्टांप के माध्यम से ही स्टांप शुल्क स्वीकार किया जाएगा। नकद पंजीकरण शुल्क अदायगी प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाने से पूर्व हाथों को सैनिटाइजर से साफ करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें