सिकंद्राबाद। पुलिस चौकी सिकंद्राबाद के छोटे चौराहे पर समूह बनाकर खड़े तीन लोगों को चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो लोग भाग निकले। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज राजेश चौधरी ने बताया कि शनिवार को वह सिपाही संदीप पाल, अनुपम पांडेय और सुरेंद्र दुबे के साथ शाम को गश्त कर रहे थे। कस्बे में पांच लोग बिना मास्क लगाए समूह बनाकर खड़े थे। पुलिस को देख सभी भागने लगे। इस पर सिपाहियों ने दौड़ाकर जहीद, लालाराम और छैलबिहारी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पंकज और रंजीत भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन व कोरोना बीमारी फैलने की आशंका का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।