फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस ने की कांबिग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां। कोरोना को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर लगी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। एसएसबी और बेलरायां चौकी पुलिस ने सीमा के हलोना घाट जंगल और सड़कों पर पेट्रोलिंग की। संदिग्धों से पूछताछ कर उन पर नजर रखी। बॉर्डर के 250 नागरिकों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप लोड कराया।
विज्ञापन

एसएसबी चौकी कृष्णानगर प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बेलरायां पुलिस चौकी प्रभारी योगेश तेवतिया के साथ जवानों ने बॉर्डर के हलौना घाट के जंगलों के रास्तों और बेलरायां-हलौना घाट मार्ग पर सघन पेट्रोलिंग की। सीमा पर बसे ग्रामीणों को सामाजिक दूरी बनाए रखने और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की। मास्क, रुमाल, गमछे से मुंह ढककर घरों से बाहर निकलने की हिदायत दी। चौकी बेलरायां प्रभारी योगेश तेवतिया ने वाहनों की सघन जांच की गई। संदिग्धों से पूछताछ की। उन्हें ग्राम प्रधान और आईडी चेक करने के बाद ही जाने दिया। करीब 250 नागरिकों के स्मार्ट फोन में आरोग्य सेतु ऐप लोड कराया। बीड़ी, सिगरेट, गुटका और अवैध शराब के नशे से दूरी बनाने को कहा। टीम में चौकी सिपाही हिमांशु कुमार, योगेश, रोहित पटेल और एसएसबी जवान शामिल रहे।
पलिया: क्वारंटीन केंद्र से आठ नेपालियों को जांच के लिए भेजा
शहर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन केंद्र में रह रहे लोगों का चेकअप करने टीम पहुंची। इसमें आठ लोग अस्वस्थ मिलने के बाद उनको जांच के लिए लखीमपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना के चलते लॉकडाउन में बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में रुकने वाले लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम पहुंची थी। यहां सबकी जांच की गई जिसमें आठ लोग यहां अस्वस्थ पाए गए। जिसके बाद उनको एंबुलेंस से लखीमपुर भेजा गया है।
एएसपी ने जिले की सीमाओं का किया निरीक्षण
जंगबहादुरगंज एएसपी शैलेंद्र लाल ने सीओ मोहम्मदी प्रदीप कुमार यादव के साथ पसगवां कोतवाली अंतर्गत हरदोई सीमा के जंगबहादुरगंज, लखनौरिया और शाहजहांपुर सीमा पर उचौलिया में खन्नौत पुल पर लगे बैरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन कराने का आदेश दिया। बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। एएसपी के साथ पसगवां कोतवाली प्रभारी आदर्श कुमार सिंह, उचौलिया चौकी प्रभारी हर्षित कुमार सिंह, जंगबहादुरगंज चौकी प्रभारी विशंभर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें