फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन तो बोले लोग- हम सरकार के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। देश में लॉकडाउन की अवधि तीन मई को पूरी हो रही थी, जिससे पहले शुक्रवार को सरकार ने दो हफ्ते यानी 17 मई तक लॉकडाउन 3.0 बढ़ा दिया हैै। यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो लोगों को पहले यकीन नहीं हुआ। इसके बाद समाचार चैनलों की खबर देखकर विश्वास हुआ। कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन और सामाजिक दूरी को ही कारगर मानते हुए सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाया है, जिससे तीन मई को लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को झटका जरूर लगा है। मामला कोरोना महामारी से निपटने का है, लिहाजा सभी लोगों ने इसका समर्थन किया है।
विज्ञापन

देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों से इस बात की प्रबल आशंका थी। सरकार ने देशहित और लोगों की जिंदगी बचाने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।
-नलिन गुप्ता, व्यापारी
कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाया है, जिसका समर्थन करते हैं। आम जनता के लिए छूट के प्रावधान किए जाने चाहिए, जिससे सहूलियत बढ़ सके।
-बादल साहनी
लॉकडाउन बढ़ने से थोड़ी निराशा हुई है, क्योंकि एक माह से ज्यादा समय बीत चुका है। सरकार ने ऑरेंज और ग्रीन जोन में छूट देने की बात कही है, जिससे लोगों को जरूरी सुविधाएं मिल सकती हैं।
विज्ञापन

-पुनीत गुप्ता
लॉकडाउन के बावजूद जिस तेजी से कई राज्यों में मामले बढ़े, उससे इस बात की आशंका थी। आवश्यक वस्तुओं के अलावा दैनिक उपयोगी वस्तुओं जैसे रेडीमेड कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स आदि दुकानें खोले जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

-हनी अरोड़ा, व्यापारी
-------------------
01 एलकेएच 26
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में लॉकडाउन के साथ सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना ही कारगर है। इसलिए प्रधानमंत्री जी का निर्णय सही है।
-डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
----------
01 एलकेएच 27
कोरोना से जंग जीतने के लिए लॉकडाउन का बढ़ना बेहद आवश्यक है। सभी को लॉकडाउन के नियमों का पालन कर सामाजिक दूरी बनाए रखना चाहिए।
-डॉ. विजय प्रकाश वर्मा, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें