लखीमपुर खीरी। बाथम वैश्य धर्मशाला में चल रहे राहत शिविर में रह रहे 70 मजदूरों को सामुदायिक किचन से भोजन उपलब्ध कराया गया। साथ ही सभी को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी।
शुक्रवार को जिला प्रशासन के सहयोग से चल रहे अमर उजाला के राहत शिविर में क्वारंटीन किए गए 70 लोगों को लंच पैकेट बांटे गए। इसके बाद रोजाना की तरह सभी का फरधान सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी राजीव वर्मा ने तापमान चेक किया, जिसमें सभी स्वस्थ मिले। राजस्व निरीक्षक अंकित अवस्थी ने क्वारंटीन लोगों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।