फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया तो 20 को नहीं मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सबसे मुफीद है लॉकडाउन का पालन करना और घर से बाहर निकलने पर सामाजिक दूरी बनाए रखना, लेकिन इसके बावजूद न तो लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सामाजिक दूरी ही रख रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री ने नियमों का पालन करने वाले जिलों में 20 अप्रैल से छूट दिए जाने के संकेत दिए हैं। ऐसे में शिक्षकों और समाजसेवियों ने अपील की है कि सभी लोग सरकार के नियमों का पालन करते हुए जिला प्रशासन का सहयोग करें, जिससे 20 अप्रैल से कुछ सेवाओं में छूट मिल सके।
विज्ञापन

कोटे की दुकानों पर हो रहा उल्लंघन
लॉकडाउन को लेकर कोटे की दुकानों पर चावल का वितरण हो रहा है, लेकिन न तो कोटेदार सामाजिक दूरी का पालन करवाने की जहमत उठा रहे हैं और न ही कार्डधारकर ही पालन कर रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा हिदायत नगर मोहल्ले की कोटे की दुकान पर देखने को मिला।
साप्ताहिक बाजार में सामाजिक दूरी की उड़ रहीं धज्जियां
महेवागंज। शुक्रवार को कस्बे की साप्ताहिक बाजार में आसपास के कई गांवों की भीड़ दिखी। यहां लॉकडाउन का असर नहीं दिखा। लोग बिना मास्क के बाजार में घूमते रहे। दुकानदारों ने भी सामाजिक दूरी का पालन कराना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर निकाल रहे पैसा
ईसानगर। इलाहाबाद बैंक में शुक्रवार को पैसा निकालने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पैसों के लिए लोग सामाजिक दूरी का ख्याल रखना भी भूल गए। हालांकि बैंक कर्मचारी लोगों को आगाह करते रहे, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी।
निर्देशों का पालन कर जिला प्रशासन का करें सहयोग
लॉकडाउन के नियमों का उल्लघंन करके हम सरकार को नहीं बल्कि स्वयं और अपने परिवार के लिए मुसीबत पैदा कर रहे हैं। सब लोग प्रशासन का सहयोग करें, जिससे 20 अप्रैल को छूट मिलने वाले जिलों की सूची में अपना लखीमपुर भी शामिल हो।
-डॉ. डीएन मालपानी, प्राचार्य, वाईडी कॉलेज
सामाजिक दूरी का उद्देश्य संक्रमण रोकना है। घर से बाहर निकलने पर इसका ध्यान रखें, क्योंकि सतर्कता बरतने से ही कोरोना से निजात मिलेगी। इसलिए सभी लोग जिम्मेदार नागरिक बनकर जिला प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

-डॉ. जेएन सिंह, प्रवक्ता अंग्रेजी, वाईडी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें