फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौरहरा: घरों से निकले लोग, पुलिस ने दिखाई सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोरोना पॉजिटिव तीन तब्लीगी जमातियों की पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव मिलने की खबर जब कसबे में फैली तो लोग लॉकडाउन खत्म समझकर घरों से निकलने लगे। यह देख पुलिस हरकत में आ गई। कुछ जगहों पर सख्ती दिखाई और लोगों को घरों में खदेड़ दिया। एसडीएम व सीओ ने पैदल गश्त कर लोगों से घरों में रहने की अपील की।
विज्ञापन

धौरहरा कस्बे की मस्जिदों में मिले बिहार के 12 तब्लीगी जमातियों में से तीन जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इस कारण कसबे के तीन किलोमीटर का दायरा पूरी तरह से सील कर दिया गया था। इलाज के बाद तीनों जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी गुरुवार की शाम जब स्थानीय लोगों को हुई तो लोगों ने समझा लॉकडाउन खत्म हो गया है, उन्होंने घरों से निकलना शुरू कर दिया। इसे देख सीओ अभिषेक प्रताप और एसडीएम एस सुधाकरन ने कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। कुछ जगहों पर सख्ती दिखाई और लोगों को घरों में खदेड़ दिया। सीओ अभिषेक प्रताप ने लॉकडाउन तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एसडीएम एस सुधाकरन ने कस्बे में हो रहे फ्री राशन वितरण की समीक्षा की। कोटेदारों को पूरा राशन देने को कहा। एसडीएम ने बताया कि कस्बे को लगातार सैनिटाइज कराया जा रहा है। सभी को राशन सब्जी दूध आदि आसानी से मिले इसके लिए होम डिलीवरी हो रही है। जरूरतमंदों को लंच पैकेट भी बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें