फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइज होंगे फिर जेल में सुरक्षाकर्मियों को मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संकट को लेकर जेल प्रशासन ने जेल के मुख्यद्वार पर सैनिटाइज केबिन बनाई है। जेल में प्रवेश होने से पहले अफसरों से लेकर सुरक्षाकर्मियों सहित जेल में आने वाले सभी लोगों को पहले सैनिटाइज होना पड़ेगा। उसके बाद ही वह जेल के अंदर प्रवेश पा सकेंगे। शुक्रवार से नई व्यवस्था शुरू भी कर दी गई है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि जेल में सैनिटाइजर का निर्माण हो रहा है। इसी सैनिटाइजर की फुहारों का इस्तेमाल सैनिटाइज केबिन में इस तरीके से किया जाता है कि कपड़े गीले नहीं होते हैं। जेलकर्मियों को ड्यूटी के दौरान खड़ा रहना और टहलना पड़ता है। इसलिए जेल में दाखिल होते समय सुरक्षाकर्मियों सहित सभी लोगों को अब इस केबिन से होकर गुजरना होगा। इससे जेलकर्मियों की वर्दी पर इंफेक्शन नहीं होगा। केबिन में इस्तेमाल होने वाले सैनिटाइज का मानव शरीर या खुले अंगों पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें