खीरी टाउन। गांव रुद्रपुर में जुमे की नमाज पढ़ने गए 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रुद्रपुर गांव में जुमा की नमाज पढने के लिए गांव के लोग एकत्र हुए थे। सामाजिक दूरी भी नहीं बनाए थे। सभी 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ हल्का इंचार्ज एसआई नवीन द्विवेदी की तहरीर पर धारा 144 का उल्लंघन करने व जमावड़ा करने के आरोप में धारा 269,270 व 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद