फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईअलर्ट: पांच किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाले सभी ग्रामीणों का होगा परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तीन तब्लीगी जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में हाईअलर्ट कर दिया गया है। धौरहरा क्षेत्र में 46 टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें धौरहरा कसबे के साथ ही जमातियों के रुकने के स्थान से पांच किलोमीटर के दायर में रहने वाले सभी ग्रामीणों की जांच करेंगी। यदि कोई कोरोना संदिग्ध मिलता है तो उसे क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धौरहरा में क्वारंटीन कराए गए 12 तब्लीगी जमातियों में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके बाद जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया है। धौरहरा में 46 टीमों को लगाया गया है। यह टीमें सर्वे कर जिस स्थान पर जमाती रुके थे वहां से पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले हर व्यक्ति की जांच करेंगी। डीएम का कहना है कि यदि कोई दिल्ली से लौटा जमाती है तो उसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम पर दें। खुद भी जमाती अपने लौटने की सूचना कंट्रोल रूम को दे। ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके बावजूद यदि कोई जानकारी छुपाता है तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सहायता के लिए इन नंबरों पर करें फोन
धौरहरा में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के लिए एसपी पूनम ने लोगों से अपील की है कि वह घरों में रहें। पुलिस सहायता के लिए मोबाइल नंबर 9454403777 और 8896861622, प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव, 9454401485 सीओ अभिषेक प्रताप और पुलिस कंट्रोल नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उनकी शिकायतों का निस्तारण पुलिस मौके पर जाकर तत्काल करेगी। किसी के भयभीत होने की जरूरत नहीं है। लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। सामाजिक दूरी जरूर बनाए रखें।
विज्ञापन

ईसानगर थाना को भी किया गया सैनिटाइज
धौरहरा और ईसानगर थाने के साथ ही कस्बा धौरहरा को सैनिटाइज कराया गया है। पुलिस कर्मियों को सैनिटाइजर और माक्स वितरित किये हैं। थाना धौरहरा के गेट को बंद कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ईसानगर सुनील कुमार सिंह ने साथी पुलिस कर्मियों को सैनिटाइजर और माक्स दिए। सामाजिक दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। धौरहरा में भी प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने सैनिटाइजर और माक्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें