फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्लों में जाएंगे वेंडर, बेचेंगे सब्जी और फल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमुपर खीरी। कोरोना को लेकर जिला प्रशासन ने फुटकर सब्जी और फल मंडी भी बंद करा दी है। सब्जी और फल को लेकर नगर वासियों को पेरशानी न उठानी पड़े इसके लिए नगर पालिका ने 154 लोगों को सब्जी और फल बेंचने की अनुमति दी है। पालिका प्रशासन ने प्रत्येक मोहल्ले के लिए पांच वेंडर निर्धारित किए हैं, जिसमें से दो फल के और तीन सब्जी के लिए।
विज्ञापन

संक्रमण फैलने की रोकथाम के लिए लॉकडाउन किया गया। ऐसे में लोगों के आगे सब्जी और फल का संकट न खड़ा हो, इसलिए जिला प्रशासन ने लोगों को सब्जी और फल लाने की छूट दे दी, जिसका लोगों ने फायदा उठाना शुरू कर दिया। हालांकि फुटकर सब्जी मंडी का समय शाम छह से रात नौ बजे निर्धारित हुआ। ऐेसे में लोग रोजाना झोला लेकर सब्जी मंडी के लिए जाने लगे, जिससे मंडी में भीड़ भाड़ बढ़ने लगी। न तो दुकानदार सामाजिक दूरी का ख्याल रख रहे थे और न ही सब्जी लेने वाले ही। ऐसी स्थित को लेकर डीएम ने फुटकर मंडी को बंद करना ही उचित समझा। डीएम के निर्देश पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने शहर के 30 मोहल्लों के लिए 154 वेंडरों को सब्जी और फल बेंचने की अनुमति दी है। इन सभी पालिका की ओर से परिचय पत्र और जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित सब्जी एवं फल के मूल्य की सूची उपलब्ध कराई गई है।
वेंडर न पहुंचने पर इस नंबर पर करें फोन- 9721136067
154 वेंडरों को सब्जी और फल बेंचने की अनुमति दी गई है। इनके पास परिचय पत्र के साथ मूल्य सूची भी है। प्रत्येक मोहल्ले में दो फल और तीन सब्जी के ठेले निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरआर अंबेश, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें