फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधर जाओ..बेवजह घूमते मिले तो होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नोएडा के डीएम के हटने के बाद मुख्यमंत्री का डर अफसरों को सताने लगा है। मंगलवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने पैदल घूमकर शहर का जायजा लिया। दुकानदारों और ग्राहकों को सामाजिक दूरी बनाकर समान खरीदने की हिदायत दी। एएसपी, सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ पैदल अस्पताल रोड से गुजरे। अफसरों ने दवा की दुकानों पर भीड़ देखी तो रुक कर सभी से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। अफसरों ने कहा कि जिसे बहुत जरूरत है वही घर से बाहर निकले। सदर चौराहा पर डीएम व एसपी ने एएसपी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी विजय आनंद व प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा सेे कहा कि लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराएं। पुलिस लाउडस्पीकर से गली-मोहल्लों में एनाउंसमेंट कराए। लोगों से बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की अपील करे। इसके बाद भी यदि कोई नहीं मानता है और बिना किसी जरूरी काम के सड़कों पर दिखाई पड़ता है तो एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करे। बिना पास कोई वाहन मिलता है तो उसे सीज करे। सुनिश्चित करे कि बुधवार से कोई बिना वजह के सड़कों पर घूमता हुआ न मिले।
डीएम ने की बुजुर्ग महिला की आर्थिक मदद
डीएम शैलैंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम के साथ शहर का पैदल घूमकर जायजा ले रहे थे। इसी दौरान सदर कोतवाली के पास 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने महिला के पास जाकर बात की और हालचाल पूछा। उन्होंने महिला की परेशानी को देखते हुए पांच सौ रुपये की आर्थिक मदद दी।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ी से सैनिटाइजर का छिड़काव
मंगलवार को फायर ब्रिगेड की गाड़ी से अस्पताल रोड, सदर चौराहा, कोतवाली रोड, नगरपालिका रोड आदि स्थानों पर स्थित दुकानों को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान डीएम-एसपी खुद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें