फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पहुंचेगी जरूतमंदों तक आर्थिक मदद: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना से जंग के बीच लॉकडाउन से आम जिंदगी की रफ्तार थम गई है। एक ओर जहां कारोबार ठप होने से दिहाड़ी मजदूर सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, तो वहीं गरीब और प्रतिदिन खोमचा लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले लोगों को भी अब तक सरकार से आर्थिक मदद नहीं मिल पाई है। हालांकि डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि लाभार्थियों की सूची तैयार कराई जा रही है। एक अप्रैल से लोगों तक मदद पहुंचने लगेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों और कुछ विभागों को जरूरी इंतजाम के लिए धनराशि मुहैया कराई गई है। दिहाड़ी मजदूरों, पंजीकृत श्रमिकों और खोमचे लगाने वालों को एक-एक हजार रुपये आर्थिक मदद प्रतिमाह दी जानी है, जिसके लिए सूची बनाई जा रही है। इसके अलावा गरीबों और मजदूरों को फ्री राशन बांटा जाएगा। डीएम ने बताया कि एक अप्रैल से अंत्योदय कार्डधारकों को मुफ्त राशन का वितरण कराया जाएगा। जल्द ही एक-एक हजार रुपये भी खातों में भेजे जाएंगे, जिसके लिए तीन करोड़ रुपये शासन से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें