फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित गर्भवती ने बेटी को दिया जन्म, दोनों स्वस्थ

विज्ञापन
corona infected women opration
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना का नाम सुनते ही लोग खौफजदा हो जाते हैं, मगर, महिला अस्पताल की सर्जन डॉ. सुषमा सिंह ने सेवा धर्म का पालन करते हुए कोरोना पीड़ित गर्भवती महिला का ऑपरेशन से प्रसव कराया। महिला अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने डॉक्टर सहित उनकी टीम को नेक कार्य के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

शहर निवासी एक गर्भवती महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा था। प्रसव का समय आते ही जांच में वह संक्रमित निकली। इस पर अस्पताल प्रशासन ने डिलीवरी कराने से हाथ खड़े कर इसकी सूचना डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को दी। इस पर उन्होंने प्रसव के लिए संक्रमित महिला को महिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताते हैं कि महिला अस्पताल में भी संक्रमित महिला का ऑपरेशन करने से कुछ लोग पीछे हटने लगे। इस पर सर्जन डॉ. सुषमा सिंह ने बेहोशी के डॉक्टर डॉ.एसके मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अजय कुमार, स्टाफ नर्स मीरा जैदी, टेक्नीशियन संजय सिंह के साथ महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला और उसकी बेटी स्वस्थ हैं।
डॉक्टर का काम लोगों का इलाज करना है। बीमारी कोई भी हो। वैसे खतरा हर बीमारी में होता है। बस जरूरत होती है सावधानी रखने की। इस बात की खुशी है कि मां बेटी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुषमा सिंह, सर्जन महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें