फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित वृद्ध की मौत,18 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
Corona in Khiri
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 1116 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 13 पॉजिटिव एवं 1099 निगेटिव हैं। वहीं तीन अन्य लैब व दो एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। जबकि 86 वर्षीय एक संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में एक, बाजपेई कॉलोनी में दो, राजाजीपुरम में दो, भटनागर कॉलोनी में एक, नगर पालिका के निकट एक, गणेशपुर में एक, तहसील क्षेत्र गोला गोकरणनाथ के पड़रिया तुला में चार, तहसील क्षेत्र धौरहरा के शुगर मिल परिसर में एक, रमियाबेहड़ में एक, तहसील क्षेत्र पलिया के कमलापुरी में एक, पठान प्रथम में एक, तहसील क्षेत्र मोहम्मदी के अजबापुर चीनी मिल में एक संक्रमित मिला है। वहीं एक संक्रमित मरीज को अभी ट्रैक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें