फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी संक्रमित, कोषागार रहा बंद

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने पर बंद पड़ा कोषागार कार्यालय। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ कोषाधिकारी भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं, जिससे गुरुवार को जिला कोषागार कार्यालय बंद रहा। दिन में कार्यालय के सभी कमरों को सैनिटाइज कराया गया। शुक्रवार से पुन: कामकाज प्रारंभ होगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी दूसरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन रहेंगे, जिससे उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिारी दिलीप कुमार सिंह को चार्ज दिया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी को पिछले कई दिनों से लगातार बुखार-खांसी की शिकायत बनी थी, जिसके बाद उन्होंने बुधवार को जिला अस्पताल में कोविड-19 की जांच कराई। ट्रूनॉट से हुई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे गुरुवार को जिला कोषागार कार्यालय बंद रहा। इससे कर्मचारियों के वेतन बिलों का कार्य बाधित रहा। वहीं कोषाधिकारी की दूसरी जांच रिपोर्ट लखनऊ की लैब से आनी है, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी। कोषाधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजे मार्निंग वॉक को जाता था। मौसम में बदलाव के चलते खांसी-बुखार आया था, जिसके बाद कोविड-19 जांच कराई, जिसमें संक्रमित मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें