फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारानगर में पेड़ से फंदा लगाकर ग्रामीण ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन क्षेत्र के गांव तारानगर में 65 वर्षीय ग्रामीण ने गुरुवार की सुबह गले में रस्सी का फंदा डाल लिया और गांव के बाहर पेड़ से लटककर जान दे दी। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस घरेलू कलह मान रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक निघासन डीके सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी झंडी के गांव तारानगर निवासी चटनू (65) बुधवार की रात खाना खा-पीकर घर में ही चारपाई पर सो गया। सुबह उठकर वह गांव के उत्तर दिशा में चला गया और रस्सी का फंदा गले में डालकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो परिवार वालों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची झंडी चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार वाले आत्महत्या के पीछे की वजहों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं, जबकि पुलिस पारिवारिक कलह मान रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें