लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमा नहीं है, शुक्रवार को भी 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 64 वर्षीय एक संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हुई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 470 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 26 पॉजिटिव एवं 444 निगेटिव हैं। इसके साथ अन्य लैब से चार एवं दो एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
लखीमपुर तहसील के सीएचसी फूलबेहड़ में एक, प्यारेपुर में एक, फारेस्ट कॉलोनी में एक, सिकटिया गणेशपुर में एक, सैदापुर भाऊ में तीन, ढुसरू में एक, खंभोर में एक, गणेशपुर हरिहरपुर में एक, रामनगर में एक, मोहम्मदी के पूर्वी लखपेड़ा में एक, फायर ब्रिगेड स्टेशन में एक, तहसील गोला गोकर्णनाथ के पन्नापुर लीलापुर में दो, कुकहापुर सिसनोर में एक, हैदराबाद में एक, पूर्वी दीक्षिताना में एक, मुन्नूगंज में एक, कुम्हारन टोला में एक, राघव कुंज कॉलोनी में एक, लक्ष्मीनगर कॉलोनी में एक संक्रमित मिले हैं।
तहसील मितौली के निंबा शिवपुरी में एक, पकरिया में एक, परसेहरा बुजुर्ग शंकरपुर में दो, तहसील पलिया के एठपुर में एक, तीरथपुर में एक, सीएचसी पलिया में एक, तहसील धौरहरा के हरिदासपुर ऐरा में एक संक्रमित मिला है। वहीं दो संक्रमित मरीजों को ट्रैक किया जा रहा है।
--
सपा नेता ने शिक्षकों व छात्रों को बांटे मास्क
बिझौली। अनलॉक-पांच में स्कूल कॉलेज खुलने पर प्रबंधन और शिक्षकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटर कॉलेज करनपुर रजागंज में सपा नेता महेशचंद्र कनौजिया ने शिक्षकों और छात्रों को मास्क बांटकर कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी से बचने का एकमात्र उपाय मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना और दो गज की दूरी नियम का पालन करना है। इस मौके पर अजय शुक्ल, अरुण सिंह, अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद