फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 15 दिन में सात दिन बंद रहेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आने वाले 15 दिनों में सात दिन बैंकें बंद रहेंगी। बैंक से कामकाज निबटाने वालों को छुट्टियों के हिसाब से अपना शेड्यूल तय करना पड़ेेेगा अन्यथा उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि 14 अगस्त को माह का दूसरा शनिवार और अगले दिन रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगी। 19 अगस्त को मोहर्रम होने की वजह से और 22 अगस्त को रक्षाबंधन और रविवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। 28 अगस्त को चौथा शनिवार और 29 अगस्त को रविवार है। इसके बाद 30 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। इस तरह 15 दिन में सात दिन बैंक बंद रहेंगी। सिर्फ आठ दिन ही बैंकें खुलेंगी। उसमें भी महीने के अंतिम तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगी। इससे वित्तीय कारोबार पर भी असर पड़ सकता है। लीड बैंक मैनेजर बीएस राणा ने भी छुट्टियों के कारण अगले 15 दिन में सात दिन बैंक बंद रहने की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें