फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लोहिया घाट पर तेजी से चल रहा दो लेन के पुल का निर्माण

विज्ञापन
कठिना नदी के लोहिया घाट पर चल रहा पुल का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/भीखमपुर। मितौली क्षेत्र में कठिना नदी के लोहिया घाट पर पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। पुल के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी आसानी होगी। बीते मार्च माह में प्रदेश के तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने दो लेन के इस पुल के निर्माण के लिए 14.51 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की थी। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र की लगभग ढाई लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक मितौली में लोहियापुरवा के निकट कठिना नदी के लोहिया घाट पर बन रहे इस दो लेन के पुल की कुल लंबाई 90.23 मीटर होगी। पुल के बन जाने से कस्ता-मौली मार्ग सीधे लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग से जुड़ जाएगा। यहां पर रपटा पुल बना था। जिस पर बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण पानी का बहाव रपटा पुल के ऊपर से बहने लगता था।
इस कारण स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानी होती है। उन्हें नाव आदि का सहारा लेना पड़ता है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग होते हुए लगभग 25 से 30 किलोमीटर अधिक लंबा रास्ता चलना पड़ता है।
विज्ञापन


पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। जहां रपटा पुल बना है, उसके पास ही दो लेन पुल बनाए जाने के लिए खंभे बनाने का काम शुरू हो चुका है। काम तेजी से चल रहा है, जिसे तय समय में पूरा कर लिया जाएगा।- कैसर अंसारी, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें