फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन स्कूल की सुरक्षा बढ़ाई

Wed, 04 Nov 2015 11:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांव भंसड़िया में लड़कियों की मुफ्त पढ़ाई के लिए निर्माणाधीन सत्यराम गर्ल्स हाईस्कूल में सोमवार की रात को हुई डकैती मामले में पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। एसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने स्कूल में सिपाही और होमगार्ड की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा बढ़ाई है। बुधवार को सीओ सिटी एमपी सिंह ने घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण कर जांच पड़ताल की है। मामला एनआरआई से जुड़ा होने के कारण गृह मंत्रालय भी नजर बनाए हुए हैं। घटना के खुलासे को लेकर पीड़ित शुभलक्ष्मी सिंह और शोभना नंदी ने बुधवार को एसपी अखिलेश चौरसिया ने मुलाकात की।
विज्ञापन

कनाडा में रह रहे अप्रवासी भारतीय संजीव नंदी हवाई जहाज बनाने वाली कंपनी में इंजीनियर हैैं। उनकी पत्नी शोभना नंदी और गुड़गांव निवासी शुभलक्ष्मी सिंह पैतृक गांव भंसड़िया में लड़कियों को मुफ्त शिक्षा मुहैया कराने के लिए ट्रस्ट बनाकर गर्ल्स हाईस्कूल खोल रहीं हैं, जिसका भवन निर्माणाधीन है। सोमवार की रात करीब दो बजे आधा दर्जन डकैतों ने परिसर स्थित घर में घुसकर दोनों महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया था और 90 हजार की नकदी समेत जेवरात लूट लिए थे। इसके बाद गृह मंत्रालय के सक्रिय होने पर शासन से लेकर पुलिस विभाग सक्रिय हुआ। मामले में छह अज्ञात के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर कोतवाल नेमचंद्र गंगवार विवेचना कर रहे हैं। वहीं महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर सिपाही और होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को सीओ सिटी एमपी सिंह और कोतवाल नेमचंद्र गंगवार ने घटनास्थल का पुन: निरीक्षण किया। सीओ सिटी ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की गई है, लेकिन अभी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं। उन्होंने जल्द खुलासा करने की बात कही है।
कॉलेज जा रही छात्रा को घायल किया
भूपतिपुर। नीमगांव थाने के गांव मलिगवां में चुनावी रंजिश के चलते स्कूल जा रही छात्रा को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। छात्रा साजिदा हबीब बुधवार को स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने घेरकर उसके चेहरे पर चाकू मार दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

रामनगर के युवक का शव रायबरेली में बरामद
भूपतिपुर। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रामनगर मुड़िया निवासी बृजकिशोर शुक्ला के पुत्र 22 वर्षीय हरिशंकर का शव रायबरेली के थाना जगतपुर क्षेत्र की नहर से बरामद हुआ हैै। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह 11 दिन पहले मेला देखने लखीमपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह नहीं लौटा।
परिवार वालों के मुताबिक बृजकिशोर के बड़े पुत्र की नौ साल पहले मौत हो चुकी थी, जिसके बाद दूसरे पुत्र की मौत की खबर से परिवार वालों में कोहराम मचा है। बुधवार की शाम तक शव गांव नहीं पहुंचा था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई हैै, क्योंकि शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें