फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली आते ही घी, तेल और रिफाइंड के दाम चढ़े

Wed, 04 Nov 2015 11:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली का असर बाजार पर अभी से दिखना शुरू हो गया है। घी, तेल और रिफाइंड की मांग बढ़ने से इनकी जमाखोरी भी शुरू हो गई है। दालों पर चढ़ी महंगाई के बाद अब आलू भी अपना रंग दिखाने लगा है। आलू की कीमतों में करीब 100 रुपया प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। कड़ुवा तेल के मूल्य पिछले एक सप्ताह के अंदर 15 रुपया प्रति किलो चढ़ गए हैं। हालांकि वनस्पति घी की मांग बढ़ने के बावजूद इसके मूल्य में इजाफा नहीं हुआ है। व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दो-तीन दिन में कीमतें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

किराना व्यापारी विकास बताते हैं कि एक सप्ताह पहले रिफाइंड ऑयल 74 रुपये लीटर बिक रहा था जो अब बढ़कर 78 रुपया प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह ब्रांडेड कड़ुवा तेल इस समय 125 रुपया प्रति लीटर बिक रहा है जबकि एक सप्ताह पहले इसका मूल्य 110 रुपया प्रति लीटर बिक रहा था। मिठाइयां बनने में विशेष तौर पर इस्तेमाल होने वाले वनस्पति घी की मांग बढ़ने के बावजूद इसके मूल्य में कोई इजाफा नहीं हुआ है। आलू के मूल्य में एक सप्ताह में करीब 100 रुपया प्रति क्विंटल की दर से बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

विभिन्न वस्तुओं के मूल्यों का तुलनात्मक विवरण
वस्तु                            मौजूदा                            एक सप्ताह पहले
रिफाइंड आयल               78 रुपया प्रति लीटर            74 रुपया प्रति लीटर
ब्रांडेड कड़ुवा तेल           125 रुपया प्रति लीटर          110 रुपया प्रति लीटर
वनस्पति घी                   61 रुपया प्रति लीटर            61 रुपया प्रति लीटर
आलू                          10 रुपया प्रति किलो            11 रुपया प्रति किलो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें