फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोकर्ण तीर्थ के दक्षिणी छोर पर यात्री हाल का निर्माण शुरू

विज्ञापन
गोला में निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर की रफ्तार में तेजी आई है। तीर्थ के दक्षिणी छोर पर 360 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में यात्री हाल का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

13 दिसंबर 2024 से ध्वस्तीकरण के साथ शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण शुरू हुआ था। निर्माण की गति धीमी होने से अभी गोकर्ण तीर्थ, नाला-नाली और समतलीकरण का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। तीर्थ का निर्माण न होने से मौनी अमावस्या और महाशिवरात्रि पर भी तीर्थ सूखा रहा।

विधायक अमन गिरि और एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता के कड़ी नाराजगी व्यक्त करने पर काम में कुछ तेजी दिखाई दी है। कार्यदायी संस्था के जेई विवेक वाजपेई और कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर अमरेश प्रताप सिंह की देखरेख में निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जेई विवेक वाजपेई ने बताया कि तीर्थ के दक्षिणी छोर पर महादेव धर्मशाला के स्थान पर 10 गुणे 36 वर्ग मीटर में यात्रीहाल का निर्माण शुरू हो गया है। रिटेनिंग वॉल और बाउंड्री दीवार का निर्माण पहले से ही चल रहा है। तीर्थ की सीढ़ियों पर स्टोन लगाने का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें