फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेहत के लिए खतरा बन रही हीट वेव, गला सुखा रही धूप

विज्ञापन
शहर की सड़कों पर गर्म और धूल भरी तेज हवाओं के बीच निकलते लोग। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चिलचिलाती धूप के साथ हीट वेव लोगों की सेहत खराब कर रही है। धूल भरी आंधी से लोगों का दिन में निकलना मुश्किल हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय लोगों को सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

होली के बाद से सूरज तल्ख हो गया है। दिन में तेज धूप हो रही है तो रात में मौसम गर्म होने लगा है। बीते दो दिनों से चल रही हीट वेव भी लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम 19 डिग्री तापमान रहा। दिनभर तेज गर्म हवाएं चलती रहीं। तेज हवाओं के साथ उड़ रही धूल भी लोगों को सताने लगी।
दोपहर को शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम के लिए ही लोग घरों से बाहर निकले। आलम यह है कि मार्च माह में ही मौसम मई-जून का एहसास करा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव होने से खांसी, बुखार व बदन दर्द के मरीजों में वृद्धि हुई है। वहीं हीटवेट से सांस के रोगियों के बढ़ने के भी आसार है।
विज्ञापन

चूंकि ऐसे वातावरण में धूल के कण होते हैं, जो सांस व दमा रोगियों के लिए खतरा होते हैं। इस मौसम में लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चिलचलाती धूप से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए तेज धूप में निकलते समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थ को लेते रहे।
-
इन बातों को रखें ध्यान

मौसमी सब्जी और फलों काे अपने आहार में शामिल करें।
जूस व पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
तले-भुने और बाहरी खाद्य पदार्थों को खाने से बचे।
धूप में निकलते वक्त छाता लें या सिर ढककर निकले।
धूप से घर जाते समय अचानक पानी न पिएं, बल्कि शरीर के तापमान को सामान्य हो जाने दें।


ऐसे मौसम में बचाव बहुत जरूरी है। तेज धूप में निकलने से बचे। कोशिश करें कि धूप में निकलने से पहले पूरे शरीर को ढक लें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। कोई समस्या आने पर चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन

डॉ. रोहित पाठक, फिजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें