फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए जनता की नब्ज टटोल रही टीम पीके

Fri, 02 Dec 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
congress rally
विज्ञापन
क्षेत्रीय मुद्दे तलाशने के साथ, दावेदारों के लिए रायशुमारी
विज्ञापन

गांवों की खाक छान रही टीम पीके, फोन पर भी बात 
‘हैलो, नमस्कार मैं कांग्रेस की पीके टीम से बोल रहा हूं, आपके क्षेत्र की समस्याएं जानना चाहता हूं। आप किस विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं वहां की मुख्य समस्या क्या है और अब तक क्यों नहीं हल हो पाई है। आप बताएं कि आपके क्षेत्र में कांग्रेस का कौन नेता है जिससे अपनी समस्या के हल होने की उम्मीद रखते है’। कुछ ऐसे जुमले लोगों को पीके टीम से सुनने को मिल रहे हैं। टीम पीके सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के लिए मुद्दे ही नही तलाश रही है लोकप्रिय उम्मीदवार उतारने के लिए आम जनता से रायशुमारी भी कर रही है। 
वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जनता के रुझान और स्थानीय मुद्दों पर आम जनता की राय जानने के लिए टीम पीके जनता की नब्ज टटोलने में जुटी हुई है। टीम के लोग क्षेत्र में जाकर लोगों से चुनाव में मुद्दे बनाने योग्य समस्याएं तलाश रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक कांग्रेस विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। टीम पीके ऐसे मुद्दों को तलाश रही है जिससे अधिकतर लोग प्रभावित हों। ऐसे मुद्दे जिन्हें उठाकर कांग्रेस लोगों के दिल के करीब पहुंच सके। 
विज्ञापन

टीम पीके विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए मुद्दे तलाशने के अलावा कांग्रेस टिकट के दावेदारों के बारे में रायशुमारी कर रही है। टीम के लोग क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से आमने-सामने राय जानने के साथ-साथ मोबाइल फोन के जरिए भी रायशुमारी कर रहे हैं। वे दावेदारों का आम जनता के साथ जुड़ाव और मतदाताओं पर पकड़ और लोकप्रियता के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं। 
लंबे अरसे से प्रदेश की सत्ता से दूर और राजनीति में हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस को जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश है। यूं तो सभी उम्मीदवार अपने को जिताऊ होने का दावा कर रहे हैं लेकिन अंदर ही अंदर कोई भी दावेदार अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नहीं हैं। ऐसे में टीम पीके पर उनकी निगाहें टिकी हुई हैं।     
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह बताते हैं कांग्रेस ने अपने चुनावी प्रबंधन का दायित्व प्रशांत किशोर को सौंपा है। उनकी टीम कई बिंदुओं पर अपना सर्वे कर रही है। किसान मांगपत्र के जरिए कांग्रेस ने आम जनता से जुडने का प्रयास किया है। कांग्रेस टिकट के दावेदारों के बारे भी टीम पीके के बारे में जानकारियां जुटा रही है। दावेदारों के प्रदर्शन के अलग-अलग बिंदुओं के अंक निर्धारित हैं। जिस दावेदार के अंक सर्वाधिक होंगे। उसी की उम्मीदवारी पर विचार किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें