फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितिन के समर्थन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ी

विज्ञापन
जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पदाधिकारी बोले, पार्टी में लंबे समय से चली आ रही उपेक्षा भी इनमें से एक वजह

लखीमपुर खीरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और धौरहरा से सांसद रहे जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद जिले के कांग्रेसियों में भगदड़ मच गई है। शनिवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पत्र भेजकर पार्टी से अपने इस्तीफ़े का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

पत्र में पदाधिकारियों ने लिखा है कि यह बहुत मुश्किल वक्त है कि उन्हें कांग्रेस छोड़नी पड़ रही है, लेकिन पार्टी में लंबे समय से चली आ रही उपेक्षा भी उनमें से एक बड़ी वजह है। इस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वह सब अपने नेता जितिन प्रसाद के साथ ही रहेंगे।
शनिवार को जिला मुख्यालय पर एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्य व कस्ता विधान सभा की प्रभारी सुजीता कुमारी, पीसीसी सदस्य व रिसर्च विंग के समन्वयक नवीन पांडे, अंजुम कद्र उस्मानी पूर्व अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष महेंद्र विक्रम सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने भी कांग्रेस से अपने इस्तीफे और जितिन प्रसाद के जाने का ऐलान किया है। इससे पहले ब्राह्मण चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष ने संगठन के दो हजार सदस्यों के साथ इस्तीफे का ऐलान किया था।

मोहम्मदी में कांग्रेसियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

मोहम्मदी। विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉक मोहम्मदी और पसगवां में कांग्रेस की तीन पीढ़ियों से जुड़े वरिष्ठ व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के समर्थन में इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के सम्मान में नगर के एक स्कूल में एकत्र होकर सामूहिक त्यागपत्र दिया। मोहम्मदी विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी संजय शर्मा, उनके छोटे भाई धर्मेश शर्मा, नगर महामंत्री सनी गुप्ता, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शीबू सिद्दीकी, व्यापार सभा प्रदेश महासचिव लव गुप्ता, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी रजत गुप्ता, कांग्रेस सेवा दल जिला संगठक अनुज पांडेय व जिलाध्यक्ष व्यापार सभा सचिन गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस छोड़ने का निर्णय बहुत ही हृदय विदारक और मुश्किल भरा था।
इस्तीफा देने वालों में विनोद सिंह, शैंकी गुप्ता, भगवानदीन, अतुल मिश्र, लल्ला सिंह, अश्वनी शर्मा, राहुल कुमार, कृष्ण पाल सिंह, राम जी गुप्ता, सौरभ सिंह, कुलदीप सिंह, अतुल गुप्ता, चंद्रशेखर, कल्लू मिश्र, मुनेश सिंह, लालबहादुर अवस्थी, रजत गुप्ता, अच्छन, आकाश त्रिपाठी, दिलीप वर्मा, विभव श्रीवास्तव, मासूम आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें