फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ दायर चार्जशीट पर भड़के कांग्रेस नेता, किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 16 Apr 2025 04:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में बुधवार को कांग्रेस के नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर ईडी की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे कांग्रेस के नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर चार्जशीट को लेकर पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए हैं। लखीमपुर खीरी में बुधवार को कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार और ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया।

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार और ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। कांग्रेस पार्टी न्यायपालिका पर भरोसा जताती है। उम्मीद करती है कि न्यायपालिका अपनी भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें- UP News: प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज प्रेमी ने काट डाला अपना गुप्तांग
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू ने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक हस्तक्षेप बंद करे। न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सम्मान करे। सरकार विपक्ष की आवाज और देश के लिए के हर प्रकार का बलिदान देने वाले परिवार को परेशान करने का असफल प्रयास कर रही है। देश की जनता इसका जवाब पुरजोर तरीके से देगी।

विज्ञापन

जिला प्रवक्ता बोले- यह लोकतंत्र के लिए खतरा 
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ईडी की कार्रवाई की निंदा करती है, यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा सरकार ने दमन की एक व्यवस्था बना रखी है जिसे समय- समय पर विपक्ष की आवाज़ दबाने, मनमाने फैसले लागू करने, चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल करती है। सरकारी एजेंसियों को कठपुतली की तरह इस्तेमाल करके देश को कमजोर करने का काम कर रही है।

धरना प्रदर्शन में प्रदेश सचिव पूर्वी वर्मा, रवि तिवारी, नवाज खां, दीपक बाजपाई, प्रेम वर्मा, केके मिश्र, मतीन शाह, अजीत जैन, अनंत राम गौतम, सतीश मिश्र, जावेद अली खां, लतीफ आज़म, विजेंद्र राठौर, हरगोविंद वर्मा, अकील, कोमल सिंह, राम जीवन राज, मोहन चंद्र उप्रेती, शिव सहाय सिंह, नीरज बाजपाई, इरफान किदवई आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें