लखीमपुर खीरी में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार सरकार पर हमलावर हैं। उनकी मांग है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त किया जाए जिससे कि मामले में निष्पक्ष जांच हो सके। इस मुद्दे पर वह हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंची और करीब एक घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। धरना खत्म होने पर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया और चली गईं। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर भी मौन किया। जहां पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने मौन व्रत रखा और मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस की मांग है कि पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मंत्री इस्तीफा दें।