फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों का पैसा वापस दिलाने की मांग लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों में सहारा समूह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में लखीमपुर तहसील मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन

गरीब जनता के जमा धन की वापसी के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय से तहसील तक जुलूस निकाला गया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन में संजय गोस्वामी, हफीज खान, राजेश प्रधान, रवि गोस्वामी, फखरुल, वरुण चौधरी, संजय चौधरी, जेबुन्निसा, पीएन मिश्रा अंकित शुक्ला उपेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पंकज श्रीवास्तव को दिए मांग पत्र में कहा है कि सहारा समूह और पल्स ग्रुप ने उपभोक्ताओं ने काफी धन जमा किया था। अभी तक रकम वापस नहीं की। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से रकम दिलाने की मांग की है। मांग पत्र पर सत्य बंधु गौड़, बलराम वरुन, दीपक बाजपेई, निधि शुक्ला, डॉ. हरिनाथ उपाध्याय आदि कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
निघासन। विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम श्रद्धा सिंह को सौंपा। ज्ञापन में सहारा समूह में जमा रकम दिलाने की मांग की है। कांग्रेस कमेटी महिला प्रदेश सचिव ऊषा दीक्षित, उद्देश्य गिरि, मोहनचंद्र उप्रेती समेत तमाम कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। वहां पर नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सहारा इंडिया में जमा रुपये वापस दिलाने संबंधी मांगे शामिल हैं। इस दौरान बारी खां, कालिका प्रसाद, सोनू शाक्य, प्रमोद आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। तहसील परिसर में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर सहारा समूह में जनता की जमा रकम वापस दिलाने की मांग की। कैंप कार्यालय से तहसील तक जुलूस निकाला गया। इसके उपरांत राज्यपाल को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर सहजेंद्र दीक्षित, रामकुमार वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, अनस खान, सत्यप्रकाश बाजपेई, चंद्रप्रभा अवस्थी, रजनी अवस्थी, असलम खान, साजिद खान, लाल बहादुर वर्मा, कौशल किशोर वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें